Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – झुंझुनू जिले में हादसे को लेकर खबर : हवा में जंप करते हुए उछली पिकअप

, , ,

Video News – झुंझुनू जिले में हादसे को लेकर खबर : हवा में जंप करते हुए उछली पिकअप

सरसों के तेल से भरी हुई पिकअप हवा में जम्प करते हुए फिल्मी स्टाइल में पलटी

झुंझुनू जिले के लोहारू पिलानी मार्ग पर हुआ हादसा

चलती पिकअप का टायर फटने से हुआ हादसा

YouTube video

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के पिलानी क्षेत्र में आज एक फिल्मी स्टाइल में सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें सरसों के तेल की बोतलों के कार्टून को ले जा रही एक पिकअप पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहारू पिलानी मार्ग पर यह सड़क हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी में जानकारी देते हुए बताया कि मैंने जोर से टायर फटने की आवाज सुनी और जब उस तरफ देखा तो एक पिक अप हवा में जंप करते हुए आ रही थी। वही जानकारी में सामने आ रहा है कि पिकअप लोहारू से पिलानी की तरफ आ रही थी तभी अचानक से पिक अप का टायर फट गया जिसके चलते पिकअप अनियंत्रित हो गई और फिल्मी स्टाइल में जंप करते हुए पलटी खा गई। उसके साथ ही पिकअप में भरे हुए सरसों के तेल की बोतले भी सड़क पर बिखर गई। मौके पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला वही गनीमत यह रही कि ड्राइवर को इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद भी हल्की चोटे ही आई हैं।