Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – झुंझुनू में बोलेरो और बलेनो कार की भिडन्त को लेकर मिल रही है खबर

, , ,

Video News – झुंझुनू में बोलेरो और बलेनो कार की भिडन्त को लेकर मिल रही है खबर

हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित तीन घायल, दो को किया जयपुर रैफर

झुंझुनूं, झुंझुनूं जिले के मंडावा थाना क्षेत्र के दिनवा में आज सुबह बोलेरो और बलेनो कार की भिडन्त में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल सहित एक महिला घायल हो गई। हैड कांस्टेबल और कॉस्टेबल को गंभीर हालात में जयपुर रैफर किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मण्डावा थाने में तैनात हैड कॉस्टेबल विनोद खींची, कॉस्टेबल पूनम गुरूवार सुबह बलेनो कार से एक महिला का नवलगढ़ में बयान करवाने जा रहे थे। इस दौरान दीनवा बस स्टैण्ड़ पर सामने से आ रही बोलेरा कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगां ने बलेनों में सवार तीनों को मण्डावा अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल को झुंझुनू के राजकीय बीडीके अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से हैड कांस्टेबल विनोद खींची, कांस्टेबल पूनम को गंभीर हालात में जयपुर रैफर किया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी ली। वही बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी। बता दे कि हैड कांस्टेबल विनोद खींची अलवर का रहने वाला है। वही कांस्टेबल पूनम सीकर जिले की निवासी है। दोनों काफी समय से मण्डावा थाना में तैनात है। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur