Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – भीषण सड़क हादसे को लेकर मिल रही है खबर

, ,

Video News – भीषण सड़क हादसे को लेकर मिल रही है खबर

हादसे में एक की मौत 6 घायल

पुलिस पहुंची मौके पर

YouTube video

चूरु, (सुभाष प्रजापत ) चूरू के बीदासर में देर शाम एक कार और टेम्पो में भीषण सड़क हादसा हो गया। सूचना मिलने पर बीदासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को बीदासर कि राजकीय टांटिया अस्पताल पहुंचाया। थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि ग्राम सारँगसर व पेलास गांव के बीच देर शाम को ऑटो टेम्पो व कार में आमने सामने से भिड़ंत हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व 6 घायल हो गए। बीदासर और पेलास गांव की सवारियां लेकर ऑटो सारँगसर की तरफ जा रहा था, इस दौरान सामने से आ रही इनोवा कार की ऑटो से भिड़ंत हो गई। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला, एक बालक सहित 6 घायल हो गए। घायलों को बीदासर की राजकीय स्वास्थ्य केंद पहुंचाया जहाँ पर चिकित्सकों ने उनके प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रैफर कर दिया। हादसे में मृतक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इस दौरान डीवाईएसपी प्रहलाद राय ने बीदासर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur