Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – सड़क हादसे को लेकर मिल रही है खबर

असंतुलित होकर पलटी कार, हादसे में एक ही परिवार के चार लोग हुए घायल

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के सरदारशहर के पूलासर गांव के पास बुधवार को एक कार अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक सुभाष सिहाग और इएमटी संजय खीचड़ ने घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ निवासी 43 वर्षीय दिलीपसिंह पुत्र गुमान सिंह, 45 वर्षीय गजेंद्र लसिंह पुत्र गुमानसिंह, 68 वर्षीय गुमानसिंह पुत्र बनेसिंह और 13 वर्षीय लक्ष्य पुत्र दिलीपसिंह कार में सवार होकर जयपुर में शादी समारोह से शामिल होकर वापस हनुमानगढ़ जा रहे थे। तभी पूलासर गांव के पास अचानक कार असंतुलित हो गई और पलट गई। जिससे चारों घायल हो गए। वहीं हादसे में गनीमत रही की किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। फिलहाल चारों घायलों का राजकीय अस्पताल में उपचार जारी है। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur