Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – रोडवेज व बाईक की टक्कर से जुडी मिल रही है खबर

, , ,

Video News – रोडवेज व बाईक की टक्कर से जुडी मिल रही है खबर

बाईक पर सवार तीन में से दो युवक हुए घायल

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) नेशनल हाईवे 11 सुजानगढ़ फाटक मोड़ पर बुधवार की शाम रोडवेज बस व बाईक की टक्कर हो गई। घटना में बाईक पर सवार दो जने घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर की तरफ से एक बाईक तहसील के गांव बंडवा की तरफ जा रही थी। उसके आगे रोडवेज बस चल रही थी। एनएच 11 पर सुजानगढ़ रेल लाईन के ऊपर बने ओवरब्रिज पर जैसे ही बस न्यू लिंक रोड की तरफ घुमी, तो पीछे से आ रहे बाईक सवार बस से टकरा गए। बाईक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से रतनगढ़ के गांव भावनदेसर निवासी 19 वर्षीय राधेश्याम जाट, बंडवा निवासी 18 वर्षीय मनफूल जाट घायल हो गए तथा बाईक पर सवार एक अन्य व्यक्ति के कोई चोट नहीं लगी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रैफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार राधेश्याम की हालत गंभीर बनी हुई थी।

YouTube video