Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत

, ,

Video News – ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत

पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्ती के प्रयास

सुजानगढ़ रोड स्थित रेलवे पुलिया की है घटना

सूचना पर रतनगढ़ पुलिस भी पहुंची मौके पर

घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ में मेगा हाइवे पर सुजानगढ़ की तरफ रेलवे पुलिया पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन के चालक ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी, जिस पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्ती के प्रयास में जुट गई। मामले के अनुसार बीकानेर से चलकर रतनगढ़ की तरफ आ रही ट्रेन की चपेट में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने ट्रेन को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा पुलिस को सूचना दी, जिस पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा पटरियों पर से शव को उठाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास में जुट गई है। मौके पर पुलिस को एक मोटरसाइकिल भी मिली है।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur