Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – निजी स्कूल की टीचर आई ट्रेन की चपेट में

, , ,

Video News – निजी स्कूल की टीचर आई ट्रेन की चपेट में

गंभीर हालत में करवाया जिला अस्पताल में भर्ती

हिंसार-जोधपुर ट्रेन की चपेट में आई अध्यापिका

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय निजी स्कूल की अध्यापिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार रतनगढ़ में चूरू ट्रेक पर प्रहलादजी की प्याऊ के पास हिंसार से चलकर जोधपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय रितिका घायल हो गई। ट्रेन का गार्ड युवती को लेकर रतनगढ़ जंक्शन पहुंचा, जहां पर जीआरपी पुलिस उसे रतनगढ़ जिला अस्पताल लेकर आई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को रैफर कर दिया। सूचना पर सिविल पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि पटरियों को पार करते समय युवती ट्रेन की चपेट में आ गई थी।

YouTube video