Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – हादसा भी फ़िल्मी : किसी से भी नहीं टकराई गाड़ी लेकिन फिर भी फिल्मी स्टाइल में हुआ हादसा

, , ,

Video News – हादसा भी फ़िल्मी : किसी से भी नहीं टकराई गाड़ी लेकिन फिर भी फिल्मी स्टाइल में हुआ हादसा

झुंझुनू की समसपुर रोड पर कल देर शाम हुआ हादसा

एक तरफ से गाड़ी भी चकनाचूर, कई बार टकराने के कारण दिशाएँ भी बदली गाड़ी ने

YouTube video

झुंझुनू, अब तक आपने फिल्मों में ही ऐसे दृश्य देखे होंगे जिसमें अचानक से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी बिना किसी से टकराए हादसे का शिकार हो गई और जिस दिशा में वह जा रही थी उसने कई बार अपनी दिशाएं बदल कर किसी दूसरी दिशा में ही रुख कर लिया। दरअसल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समसपुर की तरफ से देर शाम एक गाड़ी आ रही थी जिसका सुल्तान सिटी से आगे आते ही अचानक से टायर फट गया जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और आगे जाकर शीशम के पेड़ से टकराई जिससे उसका एक तरफा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टकराने के बाद गाड़ी जो झुंझुनू की तरफ आ रही थी वापस उसका मुँह समसपुर की तरफ हो गया। इसके बाद सड़क पर कुछ दूरी पर जाने के बाद से फिर से गाड़ी ने एक और टर्न लिया और खड्डे में जा धसी। इस प्रकार गाड़ी बिना किसी वाहन से टकराए टायर फटने के कारण से अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में कई बार अपने दिशाए बदली। पीपली चौक निवासी श्रवण कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा भतीजा समसपुर की तरफ कोई सवारियां छोड़ कर आ रहा था कि सुल्तान सिटी से आगे आते ही अचानक से उसकी गाड़ी का टायर फट गया जिसके चलते यह सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसा होते ही आसपास से गुजरने वाले लोगों ने एंबुलेंस को इसकी सूचना दी और परिजन भी मौके पर पहुंचे। घायल को इलाज के लिए बीड़ीके अस्पताल ले जाया गया।