Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – 15 वर्षीय बालक के करंट की चपेट में आने को लेकर मिल रही है खबर

, , ,

Video News – 15 वर्षीय बालक के करंट की चपेट में आने को लेकर मिल रही है खबर

नंगे पैर से स्टार्टर को छू लेने से हुआ हादसा

रतनगढ, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ के गांव बीरमसर में करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हैड कांस्टेबल प्रेमचंद ने बताया कि मध्यप्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र का राजेश रतनगढ़ के गांव बीरमसर स्थित पहाड़ी पर मजदूरी करते हैं। उसका छोटा भाई बलवीर मकान पर रहता है। कमरे में लाइट नहीं होने के कारण बलवीर ने नंगे पैर स्टार्टर को छू लिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक बलवीर के बड़े भाई अंजू की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur