Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – हाइवे पर दौड़ रही कार पलटने को लेकर मिल रही है खबर

, , ,

Video News – हाइवे पर दौड़ रही कार पलटने को लेकर मिल रही है खबर

कार सवार पांच जनों में से एक की मौत

राजलदेसर (सुभाष प्रजापत ) राजलदेसर में नेशनल हाइवे 11 पर सड़क पर दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। घटना में एक जने की मौत हो गई तथा चार जने घायल हो गए। घायलों को राजलदेसर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची राजलदेसर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार सुजानगढ़ से एक कार में सवार होकर पांच जने बीकानेर रिश्तेदारी में जा रहे थे। राजलदेसर से करीब चार किलोमीटर दूर कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई, जिससे कार में सवार राजलदेसर के आथुना बास निवासी 50 वर्षीय मोतीराम जाट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में सुजानगढ़ निवासी गिरधारी, महेंद्र, श्रीराम व मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजलदेसर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर एएसआई भगवानसिंह मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur