Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – दो कारों की भिड़ंत को लेकर मिल रही है खबर

, , ,

Video News – दो कारों की भिड़ंत को लेकर मिल रही है खबर

एक युवती व दो महिलाओं सहित सात लोग हुए घायल

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] नेशनल हाइवे 11 पर आज शनिवार की शाम दो कारों की भिड़ंत में एक युवती व दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर 50 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रैफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर निवासी 22 वर्षीय करण गजरा, 28 वर्षीय अमरसिंह राजपूत, 22 वर्षीय भानुप्रताप राजपूत, 28 वर्षीय गगनदीप कंबोज कार में सवार होकर जयपुर से रतनगढ़ की तरफ आ रहे थे। वहीं 50 वर्षीय सुमन नायक, 19 वर्षीय मोना भारती, 22 वर्षीय रचना, 30 वर्षीय हिमानी रतनगढ़ से होटल हवेली जा रहे थी। जैसे ही महिलाओं की कार होटल की तरफ जाने लगी, तो दूसरी कार से इनकी टक्कर हो गई। घटना में चारों युवकों सहित मोना, रचना व सुमन घायल हो गई। सभी घायलों को रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर सुमन के गंभीर चोट आने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर हैड कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह मय जाप्ता जिला अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur