Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – झुंझुनू जिले में एक ही सड़क मार्ग पर हुए दो अलग-अलग बड़े हादसे, एक की मौत

, , ,

Video News – झुंझुनू जिले में एक ही सड़क मार्ग पर हुए दो अलग-अलग बड़े हादसे, एक की मौत

झुंझुनू जिले के पिलानी में एक ही सड़क पर हुए दो हादसे

बाइक सवार को डंपर ने कुचला वही दूसरे बाइक सवार ने मारी खड़ी पिकअप को टक्कर

पिलानी से राजगढ़ जाने वाले सड़क मार्ग पर हुए देर रात को हादसे

YouTube video

झुंझुनू, जिले के पिलानी में राजगढ़ रोड पर थोड़ी थोड़ी दूरी अंतराल पर ही दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए जिसमें एक सड़क हादसा बहुत ही दर्दनाक था। इसमें डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर ने बाइक सवार को पूरी तरह से कुचल दिया वही मोटरसाइकिल भी चकनाचूर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पिलानी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है तथा डंपर को जब्त कर लिया गया है। वहीं इसी सड़क पर कुछ दूरी पर बाइक सवार ने खड़ी हुई पिकअप को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पिलानी के बिरला सार्वजनिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।