Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – सड़क पर दौड़ती वैन बनी आग का गोला

वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी वैन में आग

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) सड़क पर दौड़ती वैन अचानक आग का गोला बन गई। वैन में सवार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई तथा रतनगढ़ नगरपालिका दमकल को सूचना दी। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वाहन चल चुका था। मौके पर पहुंची रतनगढ़ पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार रतनगढ़ के गांव लोहा निवासी सोहनलाल प्रजापत अपनी वैन में सवार होकर भोजासर से गांव आ रहा था। लोहा के पास अचानक वैन में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई तथा पुलिस व नगरपालिका की दमकल को सूचना दी, जिस पर दमकल ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं हैड कांस्टेबल राजेंद्रसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ, लेकिन वैन पूर्णतया जल गई। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur