Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – यह आग कब बुझेगी : झुंझुनू में ऐसी लगी आग कि ढाई करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान

, , ,

Video News – यह आग कब बुझेगी : झुंझुनू में ऐसी लगी आग कि ढाई करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान

हुडंई के शो रूम में आग लगने से एक दर्जन से अधिक गाडिय़ा जली, पूरा शोम रूम हुआ जलकर खाक  

5 दमकलों ने लगाए 15 चक्कर, अभी भी लगी है आग

YouTube video

झुंझुनूं, झुंझुनू शहर के रीको क्षेत्र में स्थित हुडंई कार के शो रूम में रात डेढ़ और दो बजे बीच आग लग गई। जिसमे एक दर्जन से अधिक गाडिय़ा जल गई और पूरा शोम रूम जलकर खाक हो गया। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि ढाई करोड़ से अधिक  का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी नुकसान के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाई है। जिससे नुकसान का आंकड़ा बढ़ने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। रात डेढ़ और दो बजे बीच लगी आग समाचार लिखे जाने तक जारी थी। वही बचाव कार्य भी जारी है। दमकल की पांच गाडिय़ों ने करीब 8 -8 चक्कर लगाए दिए। करीब चार घंटे तक आग अपने विकराल रूप में रही है।  शो रूम में लगी आग के कारण इलाके में हडक़म्प मच गया। अभी आग के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। झुंझुनूं के रीको में हुडंई कार का मरूधरा हुडंई के नाम से शो रूम है। रात करीब डेढ और दो बजे के बीच में शो रूम में लग गई। शो में मौजूद गार्डों ने अन्दर से धूआं देखा, शो रूम के मैनेजर को सूचना दी । इसके बाद मालिक को सूचना दी गई। धीरे धीरे  आग विकराल रूप लेती गई। मैनेजर मौके पर पहुंचे और रात करीब दो बजे नगर परिषद की दमकल को सूचना दी गई। रीको में स्थित दमकल सेन्टर से गाडिय़ा कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई, लेकिन आग बढ़ती गई। बढ़ती आग को देखते हुए मुकुंदगढ़ से भी दमकल की गाड़ी को झुंझुनूं बुलाया गया। रात दो बजे सुबह छह बजे तक लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रहे। सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग पूरी तरह से काबू नहीं हो पाई है। हुडंई के शो रूम में लगी आग के कारण शो रूम में खड़ी एक दर्जन से अधिक गाडिय़ों के जलने का अनुमान लगाया गया है। अभी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है। इसलिए सही अंदाजा नहीं लगाया गया है कि कितनी गाडिय़ां जली है। मैनेजर ओम सिंह ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। करोडों का ही नुकसान हो सकता है। अभी अनुमान लगाना भी मुश्किल ही है। गाडिय़ा जल गई है। आग बुझने के बाद ही पता चल पाएगा कितनी गाडिय़ों को कितना नुकसान हुआ है। पूरा ही शो रूम ही खत्म हो गया।
आग की सूचना मिलने के बाद शो रूम के मैनेजर ओम सिंह मौके पर पहुंचे। आग को देखकर तुरंत ही दमकल सेंटर में सूचना दी गई। दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। तब तक आग बहुत ही विकराल रूप से ले चुकी थी। दमकल की पांच गाडिय़ों को करीब आठ -आठ चक्कर लगाने पड़े। करीब चार घंटे तक प्रयास किए गए। झुंझुनूं नगर परिषद की तीन गाडियां, एक दमकल को मुकुंदगढ़ और एक दमकल को नवलगढ़ से बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शो रूम के शीशे तोडक़र धूएं को बाहर निकाला जा रहा है। सूचना मिलने के बाद काफी भीड़ मौके पर जुट गई। 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur