Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / विधायक ने किया बूथ संपर्क अभियान का शुभारंभ

विधायक ने किया बूथ संपर्क अभियान का शुभारंभ

भाजपा शहर मंडल सूरजगढ़ के नेतृत्व में

सूरजगढ़(के के गाँधी) कस्बे के श्री कायां मंदिर प्रांगण में आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के दुसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपलक्ष्य में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेषित 130 करोड़ भारतवासियों को संबोधित खुला- पत्र का विमोचन बूथ संपर्क अभियान के सूरजगढ़ प्रभारी एव विधायक सुभाष पूनियां, शहर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, पार्टी के वरिष्ठ नेता सजन अग्रवाल, पूर्व पार्षद रामस्वरूप जांगिड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष सतवीर धिंवा, विनोद खेतान, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामजी लाल कुमावत, मंडल उपाध्यक्ष सज्जन जांगिड़, राजपाल काजला, उमेद कुमावत समेत काफी संख्या में कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेषित पत्र की प्रतियां बूथ संख्या 41 पर आम-जनता को वितरित की गई। विधायक ने बताया इस पत्र में मोदी द्वारा चलाई गई जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी व उनके लाभ का विवरण होगा इन पत्रों का वितरण प्रत्येक बूथ पर घर घर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। जिससे जनता को सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur