Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / विश्व पर्यावरण दिवस कल

विश्व पर्यावरण दिवस कल

जिला कलेक्टर करेंगे पौधारोपण

सीकर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अशोक बैरवा ने बताया कि कल 5 जून (शुक्रवार) को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभाग के कार्यालय परिसर में प्रातः 9.45 बजे जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव द्वारा पौधा रोपण किया जायेगा। कार्यक्रम में सहायक निदेशक बाल अधिकारिता प्रियंका पारीक, अल्प संख्यक कल्याण कार्यालय के अधिकारी, कार्मिकों सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।