Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पीपल बरगद के पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पीपल बरगद के पौधे

जनकल्याण सेवा संस्थान ने

चिड़ावा,[हितेश पचार] चिड़ावा मे विश्व पर्यावरण दिवस पर जनकल्याण सेवा संस्थान द्वारा चिड़ावा डिप्टी रघुवीर प्रसाद शर्मा के सानिध्य में भगीनिया जोहड़ स्थित पण्डित गणेश नारायण की तपोस्थली में 11 पीपल-बरगद व त्रिवेणी के पौधे लगाए गए। चिड़ावा जनकल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने प्रत्येक पौधे के रख रखाव की जिम्मेदारी संस्थान के कार्यकर्ताओं को दी। चिड़ावा डीएसपी ऑफिस के स्टाफ से वीरपाल सिंह सहित संस्थान से सत्यनारायण नायक, मनीष धाभाई, सुमित सोनी, विक्रांत राजपूत, नरेश सैनी, योगेश भारतीय, गोविंद नायक, महेंद्र नायक, मनोज कटारिया, शानू पारीक, रवि पारीक व संस्थान सचिव आशीष जांगिड़ मौजूद रहे।