Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / ग्वार की फसल निकालते समय युवक का हाथ थ्रेसर में आया, इलाज जारी

,

ग्वार की फसल निकालते समय युवक का हाथ थ्रेसर में आया, इलाज जारी

रतननगर, [सुभाष प्रजापत ] थाना इलाके के गांव सहनाली बड़ी में सोमवार दोपहर खेत में थ्रेसर मशीन से ग्वार की फसल निकालते समय एक युवक का हाथ थ्रेसर में आ गया। चालू थ्रेसर मशीन ने युवक को अपनी ओर खींच लिया। मगर मौके पर मौजूद लोगों ने थ्रेसर को बंद कर युवक का हाथ बाहर निकाला। लहूलुहान हालत में युवक को डीबी अस्पताल क इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया।
अस्पताल में घायल के साथ आए परिजनों ने बताया कि सहनाली बड़ी निवासी निजामुदीन (23) खेत में ग्वार की फसल निकाल रहा था। इस दौरान अचानक उसका हाथ थ्रेसर मशीन में आ गया। युवक के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद परिवार व अन्य लोगों ने ट्रैक्टर से जुड़े थ्रेसर को बंद करवाया। वहीं, मशीन में आए युवक के हाथ को बाहर निकाला। दूसरी ओर से झटके के साथ थ्रेसर द्वारा युवक को घसीटने से युवक के मुंह पर भी गंभीर चोट आई। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायल का इलाज किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur