Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / पिकअप को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस ट्रोला से टकराईं

,

पिकअप को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस ट्रोला से टकराईं

करीब दो दर्जन घायल,चार जनों को किया सीकर रैफर

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को रोडवेज की अनुपगढ आगार की बस मावलियों की ढाणी के पास ट्रोला से टकराने से करीब दो दर्जन घायल हो गए जिनमें से एक गर्भवती महिला सहित चार जनों को सीकर रैफर किया गया है। शेष को यहां के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा रोडवेज की बस पिकअप को बचाने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रोला से भिड़ गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हाइवे पर हुई सड़क दुघर्टना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं जिसे देखने से जाहिर होता है कि पिकअप को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रोला से टकराने से पलट गई जिससे करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur