Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / महिला को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में कराया भर्ती

,

महिला को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में कराया भर्ती

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] राजगढ़ के भामासी गांव में शनिवार सुबह घर के अंदर महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया।अस्पताल में महिला के परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह भतेरी (50) घर में चारपाई पर सो रही थी । तकिए के पास पानी की बोतल रखी थी। जिसको पीने के लिए वह उठी थी। उसी दौरान चारपाई के पास बैठे जहरीले सांप ने उसके पैर पर दो जगह डंस लिया। जिससे भतेरी की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने पहले भतेरी को धार्मिक स्थल पर लेकर गए, जहां झाड़-फूंक कराया। तबीयत अधिक बिगड़ने पर तुरन्त निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। परिजनों ने सांप को लाठी से पीटकर बोतल में डाल लिया। जिसको वह आते समय डीबी अस्पताल में साथ लेकर आए। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है। जिसकी हालत स्थिर है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur