Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / कुंड में डूबने से महिला की मौत: पानी भरते समय आया था मिर्गी का दौरा

,

कुंड में डूबने से महिला की मौत: पानी भरते समय आया था मिर्गी का दौरा

संतुलन बिगड़ने से गिरी

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर उपखंड के पिचकराई ताल गांव में घर में बनी पानी के कुंड (हौद) में डूबने से विवाहिता की मौत हो गई। परिजन महिला के शव को लेकर राजकीय अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया मृतका के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों के पहुंचने के बाद भानपुरा तहसीलदार नीतीश कांत के आदेश पर भानीपुरा पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। सुषमा (18) पत्नी सहीराम जाट घर में बनी पानी के कुंड से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक मिर्गी का दौरा आने से वह पानी के कुंड में गिर गई। परिजनों ने संभाला तो पानी के कुंड में विवाहिता को बाहर निकाला और तुरंत राजकीय अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पिता गाजवास गडाना निवासी रोहिताश जाट ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बेटी सुषमा की शादी 21 फरवरी 2023 को पिचकराई ताल के सहीराम पुत्र भंवरलाल जाट के साथ हुई थी। सुषमा को बचपन से ही मिर्गी के दौरे आते हैं। पानी के कुंड से पानी निकालते समय उसको मिर्गी का दौरा आ गया और वह पानी के कुंड में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के दोनों पक्षों ने कोई शक नहीं जताया हैं। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर विवाहिता का शव परिजनों को सौंप दिया। भानीपुरा तहसीलदार मामले की जांच कर रहे है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur