Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / घरेलू सामान लेकर जा रहे युवक की हादसे में मौत

,

घरेलू सामान लेकर जा रहे युवक की हादसे में मौत

मेगा हाइवे पर अज्ञात वाहन ने मारी युवक को टक्कर

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ में मेगा हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर रतनगढ़ पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसार यूपी के मैनपुरी जिला के कस्बा कुसुममरा निवासी चंद्रशेखर कठेरिया अपने परिवार सहित मेगा हाइवे पर गांव लधासर के पास स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता है। चंद्रशेखर का 32 वर्षीय बेटा सूरज घरेलू सामान लेने के लिए रतनगढ़ आया हुआ था, जो खरीददारी के बाद वापिस भट्ठे पर पैदल ही जा रहा था। मेगा हाइवे पर गांव देवीपुरा के पास अज्ञात वाहन ने सूरज को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने चंद्रशेखर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur