Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / हाई वॉल्ट लाइन के करंट की चपेट में आया युवक

,

हाई वॉल्ट लाइन के करंट की चपेट में आया युवक

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] खेत में फसल में पानी देने के लिए बिजली लाइन को चालू करते समय हाई वॉल्ट लाइन के करंट की चपेट में आने से एक युवक का हाथ बुरी तरह झुलस गया। खेत मालिक ने गंभीर हालत में निजी वाहन से युवक को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया।अस्पताल में खेत मालिक ने बताया कि पातूसर निवासी रामस्वरूप (30) खेत से पानी लेकर अपने खेत में फसल करता है। शनिवार सुबह अपने खेत में सरसों की फसल पर पानी देने के लिए बिजली की लाइन को चालू कर रहा था। उसी समय उसके हाथ में हाई वॉल्ट लाइन के करंट का झटका लगा, जिससे उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया।उसको झुलसी हालत में खेत मालिक ने निजी वाहन से पहले घांघू पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसको चूरू डीबी अस्पताल भेज दिया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक को लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया। मगर करंट से हाथ ज्यादा झुलसने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद युवक को जयपुर रेफर कर दिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur