Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / जहर से सने हाथों से पानी पीने से युवक की तबियत बिगडी

,

जहर से सने हाथों से पानी पीने से युवक की तबियत बिगडी

हायर सेंटर रैफर कर दिया

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] जहर से सने हाथों से पानी पी लेने से एक युवक की तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे रतनगढ़ के जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। मामले की सूचना पर रतनगढ़ पुलिस भी अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनगढ़ तहसील के गांव कादिया निवासी महावीर नायक चूहों को मारने के लिए जहर का घोल बना रहा था। इसी दौरान उसे प्यास लगी, तो उसने जहर से सने हाथों से पानी पी लिया। थोड़ी देर बाद उसकी तबियत बिगड़ी, तो परिजन उसे रतनगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर हैड कांस्टेबल गोपाल स्वामी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur