Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / कुएं में गिरने से युवक की मौत, सफाई करते समय फिसला युवक का पांव

,

कुएं में गिरने से युवक की मौत, सफाई करते समय फिसला युवक का पांव

तीन बहनों का इकलौता भाई था राकेश

फतेहपुर, कस्बे के निकटवर्ती ग्राम मांडेला बड़ा में गुरुवार सुबह कुएं पर सफाई करते समय एक युवक का पांव फिसलने से युवक की मौत हो गई, सदर थाना के एएसआई राम निवास ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि गांव में एक युवक कुएं में गिर गया है जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक कुएं पर सफाई का कार्य कर रहा था तभी पांव फिसलने से युवक कुएं के अंदर गिर गया,युवक को कुएं से बाहर निकालने के लिए नगर परिषद की टीम और सीकर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर कुएं में गिरे युवक को बाहर निकाला और उसे एंबुलेंस की सहायता से राज. धानुका उप जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने राकेश पुत्र सांवरमल उम्र 30 साल को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद मृत्यु के शव का मुर्दाघर में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुत्री कर दिया।

तीन बहनों का इकलौता भाई था राकेश

मृतक राकेश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है राकेश खुद खेती-बाड़ी का कार्य करता था। राकेश की तीन बहने हैं तीनों बहनों की शादी हो चुकी है तथा राकेश कुंवारा था ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी राकेश पर थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur