Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / कदम कुंड में डूबने से युवक की मौत

,

कदम कुंड में डूबने से युवक की मौत

छापोली के पहाड़ों में स्थित कदम कुंड में हुआ बड़ा हादसा

युवक के कदम कुंड में डूबने के बाद अन्य साथी मौके से हुए फरार

उदयपुरवाटी, कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत छापोली के कदम कुंड में युवक के डूबने से मौत का मामला सामने है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कदंब कुंड में युवक अपने साथियों के साथ आया था जो कदम कुंड में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई । स्थानीय लोगों की माने तो युवक की अन्य साथी डूबने के बाद फरार हो गए सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तथा कुंड में डूबे युवक को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवा कर शव को कब्जे में लिया मृतक युवक की शिनाख्त मयंक सोनी पुत्र प्रकाश चंद्र सोनी उम्र 17 वर्ष जाति सोनी निवासी वार्ड नंबर 7 नामकाथाना के रूप में हुई है। मृतक युवक के साथ पिकनिक पर आए अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं। मृतक युवक के शव को पुलिस ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur