Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / करंट की चपेट में आने से युवक हुआ घायल, राजकीय अस्पताल में कराया भर्ती

,

करंट की चपेट में आने से युवक हुआ घायल, राजकीय अस्पताल में कराया भर्ती

सरदारशहर, [चैनरूप वर्मा] तहसील के गांव मांगासर में बिजली का कार्य करते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के पायलेट सुभाष सिहाग व ईएमटी जितेंद्र कुमार ने घायल को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव सवाई बड़ी का बीरबल राम पूत्र नारायण चंद बिजली के पोल पर बिजली का कार्य कर रहा था कि अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह पोल से नीचे गिर गया। पोल से निचे गिरने से युवक घायल हो गया। फिलहाल राजकीय अस्पताल में घायल का उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur