Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / युवक को रोङियो से भरे डंपर ने कुचला

,

युवक को रोङियो से भरे डंपर ने कुचला

पड़ोसी वृद्ध के साथ रिश्तेदारी में गए

खेतडी, पदेवा निवासी एक युवक की पड़ोसी वृद्ध के साथ रिश्तेदारी में जाकर वह वापस लौटते समय सडक़ हादसे में डंपर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संदीप पुत्र शीशराम निवासी पदेवा अपने खेत के पड़ोसी बुजुर्ग हेतराम निवासी दलेलपुरा के साथ बाइक पर हेतराम की पुत्री के यहां रिश्तेदारी में गोरीर गए थे । वहां से बुधवार शाम को वापस लौटते समय मेंहाड़ा में डंपर के नीचे आने से मौके पर ही संदीप की मृत्यु हो गई। मेंहाङा चौकी इंचार्ज रामनिवास मीणा ने बताया कि संदीप और हेतराम दोनों गोरीर से आ रहे थे तब संदीप कि डंपर के नीचे कुचलने से मृत्यु हो गई तथा हेतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हेतराम ने हेलमेट पहन रखा था हेलमेट पीछे के टायरों में बुरी तरीके से चकनाचूर हो गया था तथा हेतराम के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई घायल हेतराम को खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल में लाया गया जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जबकि मृतक संदीप के शव को खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहां चिकित्सकों ने मृतक का पोस्टमार्टम किया और पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना की सूचना पर ग्रामीण मेंहाडा एकत्रित हो गए और डंपर चालक के खिलाफ रोड जाम कर प्रदर्शन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur