Pm Kisan Samman Nidhi update: नया साल शुरू हो चुका है ऐसे में किसानों को अब पीएम किसान योजना के 22वीं किस्त की राशि का इंतजार है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ₹2000 की सहायता राशि मिलती है ताकि किसान खाद बीज से लेकर खेती से जुड़े अन्य चीजों की खरीदारी कर सके। हालांकि कई किसानों के खाते में ₹4000 की राशि आने वाली है।
क्या है पीएम किसान योजना?
जहां तक तारीख की बात है, सरकार ने कोई आधिकारिक दिनांक अभी जारी नहीं किया है. मीडिया में अनुमान लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी या मार्च 2026 के बीच किसानों के खाते में भेजी जा सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 24 फरवरी के बाद कभी भी पैसा ट्रांसफर हो सकता है, लेकिन यह केवल संभावना पर आधारित है, सरकारी पुष्टि नहीं.
किसान जल्द अपडेट करें ये चीजें
इस बार पीएम किसान योजना में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अब केवल ई केवाईसी जरूरी नहीं है बल्कि जिन किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं है उनको भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
सरकार का कहना है कि जिन लोगों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाया है उसे योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा और उनकी 22वीं किस्त की राशि अटक सकती है। ऐसे में अगर आपको इस योजना का लाभ चाहिए तो फटाफट फार्मर आईडी बना लीजिए।
इन किसानों को मिलेगा 4 हजार का लाभ
कुछ खबरों में चर्चा है कि कुछ किसानों के खातों में ₹4,000 की राशि भी भेजी जा सकती है. यह कोई बोनस नहीं है, बल्कि उन किसानों के लिए हो सकता है जिनकी पिछली 21वीं किस्त किसी तकनीकी वजह से अटक गई थी. यदि उन्होंने अपनी डॉक्यूमेंट और विवरण अपडेट कर लिए हैं तो 22वीं किस्त के साथ पिछली बकाया राशि भी उनके खाते में ट्रांसफर की जा सकती है. पर यह भी आधिकारिक तरीके से पुष्टि नहीं हुआ है और यह केवल मीडिया में निकले अनुमान पर आधारित है.
