Hindi News / Agriculture News (कृषि समाचार) / खंडेला में अब सामने आया स्टांप वेंडर के आत्मदाह करने के प्रयास का मामला

खंडेला में अब सामने आया स्टांप वेंडर के आत्मदाह करने के प्रयास का मामला

9 तारीख को भी खण्डेला SDM कोर्ट परिसर में एक वकील ने आत्मदाह कर लिया था

खंडेला,[आशीष टेलर ] सीकर के खंडेला से बड़ी खबर निकलकर आ रही है, जहां सोमवार को तहसील कोर्ट में महेश बधाला नामक स्टांप वेंडर ने आत्मदाह करने का प्रयास किया है।स्टाम्प वेंडर महेश ने पंजीयन शाखा में स्टांप खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते तहसील कर्मचारियों, वकील व वहां पर मौजूद लोगों ने आग लगाते समय स्टांप वेंडर को पकड़ लिया और बचा लिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस ने पहुँच कर वेंडर को हिरासत में लिया।हालांकि अभी तक आत्मदाह के प्रयास का खुलासा नहीं हो पाया है।वहीं आपको बता दें कि गत महीने की 9 तारीख को भी खण्डेला SDM कोर्ट परिसर में एक वकील ने आत्मदाह कर लिया था।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर खण्डेला के न्याय विभाग में आखिर चल क्या रहा है, जिसके कारण आये दिन ऐसे मामले सामने आ रहे है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur