Hindi News / Agriculture News (कृषि समाचार) / फिर से सक्रीय हुआ कोरोना वायरस,तीन कोरोना पॉजिटिव

फिर से सक्रीय हुआ कोरोना वायरस,तीन कोरोना पॉजिटिव

एक्टिव केस की संख्या 20, पूर्व संक्रमित 2 हुए स्वस्थ

सीकर, जिले में बदलते मौसम के साथ कोरोना वायरस एकबार फिर से सक्रिय हो रहा है। सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है। जिले में शनिवार को तीन नए पॉजीटिव केस आये है। एक्टिव केस की संख्या 20 है। पूर्व संक्रमित 2 स्वस्थ हुए है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर सिटी में 34 वर्षीय महिला, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 60 वर्षीय बुजुर्ग और लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में 62 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। विभाग की ओर से अब तक 4 लाख 27 हजार 351 सेम्पल लिए गए है। इनमें से 38 हजार 538 पॉजिटिव आये। 38 हजार 150 स्वास्थ्य हुए हैं। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 77 हजार 425 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 7 हजार 543 पॉजिटिव आए है और 69 हजार 869 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। 13 सैम्पल प्रक्रियाधीन है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur