CM Kisan Samman Nidhi Yojana 5vi Kist: राजस्थान के 65 लाख किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 5वीं किस्त जारी कर दी गई है। अगर आपके मोबाइल पर मैसेज नहीं आया है तो आप ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते हैं। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त की राशि 663 की राशि जारी कर दी गई है। योजना की पांचवी किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर होगी और राज्य के 63 लाख किसानों को इसका लाभ मिला है
इसके लिए सिरोही के अरविंद पवेलियन स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है और इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश भर के किसानों को यह सहायता प्रदान की गई है । इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ना है और उन्हें इस सरकारी योजना की जानकारी देनी है।
क्या है इस योजना की खासियत
प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा देश भर के किसानों को ₹6000 की राशि दी जाती है। इस योजना के तर्ज पर राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की शुरुआत की है और इसके अंतर्गत किसानों को 1 साल में ₹3000 की राशि दी जाती है यानी की टोटल किसानों को ₹9000 की राशि मिलती है। मुख्यमंत्री के द्वारा किसान सम्मन निधि योजना की राशि किसानों के खाते में हस्तनांतरण की जाएगी।
क्या आपको मिला सीएम किसान सम्मान निधि का पैसा?
राजस्थान के 65 लाख किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 5वीं किस्त जारी कर दी गई है। अगर आपके मोबाइल पर मैसेज नहीं आया है तो आप ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको https://rajsahakar.rajasthan.gov.in/ जाना होगा। यहां सिटिजन कॉर्नर के सेक्शन में जाकर आपको ‘सीएम किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति जानें’ का टैब मिलेगा। इस पर क्लिक कर आप जानकारी हासिल कर सकती हैं।
