Hindi News / Agriculture News (कृषि समाचार) / किढ़वाना में मनाया राष्ट्रीय किसान दिवस

,

किढ़वाना में मनाया राष्ट्रीय किसान दिवस

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] अंबुजा सीमेन्ट फाउंडेशन के बैनर तले रविवार को किढ़वाना गांव में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केन्द्र आबुसर के प्रभारी डॉ. दयानन्द व उद्यान विज्ञान विभाग के डॉ. अरविन्द फागेडिया थे विशिष्ट अतिथि फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक अनिल गुप्ता, प्रिंसीपल विष्णु प्रसाद, अजयपाल यादव, सूर्यप्रकाश, कल्पना कटियार, थे अध्यक्षता किढ़वाना सरपंच गोरखाराम ने की। कार्यक्रम के दौरान किसानों को जल संरक्षण, बीज उपचार, फासलों में कीट नियंत्रण व फसलों को पाले से बचाने के बारे में जानकारी दी गई वहीं केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। किसानों द्वारा लाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता किसानों को पुरस्कृत किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur