Hindi News / Agriculture News (कृषि समाचार) / राजस्थान में 61 लाख बैंक खातों में भेजी गई किसान सम्मान निधि, फटाफट चेक करें लिस्ट में अपना नाम

,

राजस्थान में 61 लाख बैंक खातों में भेजी गई किसान सम्मान निधि, फटाफट चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Agriculture News (कृषि समाचार) : राजस्थान में 61 लाख बैंक खातों में भेजी गई किसान सम्मान निधि, फटाफट चेक करें लिस्ट में अपना नाम

CM Kisan Samman Nidhi Yojana: राजस्थान के किसान भाइयों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त की राशि 663 की राशि जारी कर दी गई है। योजना की पांचवी किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर होगी और राज्य के 63 लाख किसानों को इसका लाभ मिला है ।

 

इसके लिए सिरोही के अरविंद पवेलियन स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है और इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश भर के किसानों को यह सहायता प्रदान की गई है । इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ना है और उन्हें इस सरकारी योजना की जानकारी देनी है।
 

 क्या है इस योजना की खासियत
 

 प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा देश भर के किसानों को ₹6000 की राशि दी जाती है। इस योजना के तर्ज पर राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की शुरुआत की है और इसके अंतर्गत किसानों को 1 साल में ₹3000 की राशि दी जाती है यानी की टोटल किसानों को ₹9000 की राशि मिलती है। मुख्यमंत्री के द्वारा किसान सम्मन निधि योजना की राशि किसानों के खाते में हस्तनांतरण की जाएगी।

मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम सिरोही जिले में आयोजित हुआ, जहां से उन्होंने एक क्लिक के जरिए राज्यभर के लाभार्थियों के खातों में पैसा पहुंचाया। इस अवसर पर केवल किसान सम्मान निधि ही नहीं, बल्कि कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि भी जारी की गई। सरकार की ओर से कुल मिलाकर 1,590 करोड़ रुपये अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचाए गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur