Hindi News / Agriculture News (कृषि समाचार) / मावठ से खिले किसानों के चेहरे

,

मावठ से खिले किसानों के चेहरे

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] बरसात होने से फसलों में आई जान से किसानों के चेहरे खिल उठे। पिछले दो तीन दिन से बदले मौसम के चलते शनिवार रात हुई बरसात से बारानी फसलों को जीवनदान मिल गया। शनिवार रात को क्षेत्र के कस्बे सहित पिलोद, कासनी, भावठड़ी, कुलोठ कलां, कुलोठ खुर्द, उरीका, महपालवास, जाखोद गांवों में बरसात हुई जिससे किसानों के चेहरे पर रंगत लोट आई। किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते बारानी फसलों की बढ़वार रूक गई थी इस बरसात से फसलों की बढ़वार बढ़ेगी वहीं उत्पादन भी बढ़ेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur