Hindi News / Agriculture News (कृषि समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में हर घर तिरंगा एवं आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रैली का आयोजन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि देश की आन, बान, शान है तिरंगा। उन्होनें कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए। ये हर देशभक्त नागरिक का उत्सव है। छात्राओं ने पूर्ण जोश व उत्साह के साथ रैली में भाग लिया एवं ‘‘वन्दे मातरम्’’ व ‘‘जय हिन्द’’ के नारे लगाये। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं को तिरंगे की महत्वता बताकर उनका जोश बढ़ाया। कार्यवाहक कॉलेज प्राचार्या पिंकेश, एन.एस.एस. प्रभारी शालिनी सिरोहा व अन्जु सैनी आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur