Hindi News / Agriculture News (कृषि समाचार) / 10 हजार की लागत से करें इस खास फसल की खेती, लाखों रुपए की होगी कमाई, सर्दियों में रहती है इसकी खास डिमांड

10 हजार की लागत से करें इस खास फसल की खेती, लाखों रुपए की होगी कमाई, सर्दियों में रहती है इसकी खास डिमांड

Peanut Cultivation: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में कई तरह की फसलों की खेती कर किसान मालामाल बन रहे हैं। सर्दियों के मौसम में मूंगफली की डिमांड बनी रहती है। मूंगफली स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बड़े पैमाने पर किसान मूंगफली की खेती कर मालामाल बन रहे हैं। आप इसकी खेती कर लागत से 10 गुना ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।

मूंगफली से होगी जबरदस्त कमाई

किसान सर्दियों में मूंगफली की खेती करके काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। मूंगफली 7000 से ₹10000 प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकती है और सर्दियों में तो इसकी कीमत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। देश के कई ऐसे किसान है जो इसकी खेती करके अच्छी कमाई कर रहे हैं। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मूंगफली की सप्लाई होती है और किसानो को अच्छी कमाई करते हैं।

इस तरह करें मूंगफली की खेती

मूंगफली की खेती करने के लिए आपको उन्नत बीज की जरूरत पड़ेगी इसके साथ ही आप आधुनिक तरीके से खेती करेंगे तभी अच्छा फसल होगा। इसकी खेती के लिए तीन से चार बार खेतों की जुताई करें और जुताई के बाद खेत का समतलीकरण करें। ऐसा करने से मिट्टी में नमी बरकरार रहेगी। जरूरत के हिसाब से इसमें जैविक खाद्य उर्वरक और पोषक तत्वों का प्रयोग करें।

फसल लगाने के बाद आपको समय-समय पर इसकी सिंचाई करनी चाहिए और किसानों को पानी निकासी का व्यवस्था भी करना चाहिए। खेत में खरपतवार निकल आते हैं ऐसे में आपको खरपतवार नियंत्रण के लिए विशेष उपाय करना चाहिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur