Hindi News / Agriculture News (कृषि समाचार) / PM Kisan 22nd Instalment Update: कब जारी होगी 22वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएगा पैसा? जानिए डिटेल

,

PM Kisan 22nd Instalment Update: कब जारी होगी 22वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएगा पैसा? जानिए डिटेल

Pm Kisan Yojana 22nd installment : किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार साल भर में तीन बार क़िस्त जारी करती है. हर किस्त में 2 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं. बता दे की वर्तमान में आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट तारीख घोषित नहीं की गई है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स, पिछले पैटर्न और सूत्रों के अनुसार, यह किस्त फरवरी मार्च 2026  के बिच में जारी हो सकती है.

अब तक 21 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. 21 किस्त के तहत करीब 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। इससे पहले 20वीं किस्त अगस्त 2025 में और 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये मिलते हैं। ये हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। ऐसे में अगर किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते है तो वह तीन काम निपटा ले वरना उन्हें अगली क़िस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

22वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसान करें ये जरूरी काम
 

1 -केवाईसी कराना
जानकारी के लिए बता दे कि इस किस्त का लाभ पाने के लिए सबसे पहला काम है ई-केवाईसी कराना. अगर किसान अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं करते, तो उनका भुगतान रोक दिया जाता है. ई-केवाईसी करवाना बहुत सरल है. किसान नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ऑनलाइन इसे पूरा कर सकते हैं.

2 . भूमि सत्यापन.
बता दे कि इस प्रक्रिया में किसान की खेती योग्य जमीन की जांच की जाती है. सरकार यह सुनिश्चित करती है कि किसान के नाम कितनी जमीन दर्ज है और उसका रिकॉर्ड सही है या नहीं. भूमि सत्यापन न होने पर भी किस्त रोक दी जाती है, इसलिए इसे समय पर करवाना बेहद जरूरी है.

3 .आधार को बैंक खाते से लिंक कराना

तीसरा और अंतिम काम है सरकार किस्त सीधे बैंक खाते में भेजती है, इसलिए आधार से लिंक नहीं होने पर भुगतान नहीं पहुंच पाता. किसान अपने बैंक में जाकर आसानी से आधार लिंकिंग करवा सकते हैं.

अपात्र श्रेणी में आने पर नाम सूची से हटेगा
 

सरकार लगातार अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर रही है. यदि आप आयकर दाता हैं, सरकारी नौकरी करते हैं या 10 हजार रुपये से अधिक की पेंशन प्राप्त करते हैं, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं. ऐसे कई लोगों के नाम पहले ही सूची से हटाए जा चुके हैं. गलत दस्तावेज़ों के आधार पर लाभ लेने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है. यदि आप अपात्र हैं, तो स्वयं योजना से नाम हटवा लें, अन्यथा रिकवरी और जुर्माना लग सकता है.

किसान चाहें तो आज ही ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, ताकि आगे किसी तरह की दिक्कत न आए. इन तीनों कामों को समय पर पूरा करने से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के मिल जाएगी.

फरवरी मार्च 2026 में किस्त आने की संभावना

अनुमान लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी 2026 में जारी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि साल 2025 की पहली किस्त भी फरवरी में ही ट्रांसफर की गई थी। अगर सरकार इसी पैटर्न पर आगे बढ़ती है, तो फरवरी मार्च 2026 में किसानों के खाते में अगली किस्त आ सकती है।