CM Kisan Samman Nidhi 5th installment: राजस्थान में किसानों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि कुछ देर बाद उनका लम्बा इन्तजार खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज 22 जनवरी को सिरोही जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से इस किश्त का हस्तांतरण किया, जिससे प्रदेश के लाखों किसान सीधे लाभान्वित होंगे.
740 करोड़ डलेगा किसानों के खातों में
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस योजना के तहत अब तक चार किश्तें जारी हो चुकी हैं, और आज पांचवीं किश्त के हस्तांतरण से लगभग 74 लाख किसानों के बैंक खातों में कुल करीब 740 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. कार्यक्रम सिरोही के अरविंद पैवेलियन स्टेडियम में सुबह 11:30 बजे से शुरू हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से राशि हस्तांतरित की.
प्रतिवर्ष 9,000 रुपये
यह योजना राज्य सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए शुरू की गई है, जिसमें प्रत्येक पात्र किसान को प्रतिवर्ष 9,000 रुपये (प्रति किश्त 1,000 रुपये की दर से, कुल 9 किश्तों में) की सहायता प्रदान की जाती है.
मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि आज अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रदेशभर में आज (22 जनवरी) कई कार्यक्रम होंगे. इस ख़ास मोके को और बेहतरीन बनाने के लिए आज परदेसवासियों के खाते में कुल 1590 करोड़ रुपए आएंगे. यह राशि चेक वितरण और अन्य माध्यम से सीधे खाते में आएगी. जिसमे किसानों कि छोलि भी खुशियों से भरने वाली है।
