Hindi News / Agriculture News (कृषि समाचार) / जिले के किसानों को 56 करोड 91 लाख रुपये का मिला क्लेम

,

जिले के किसानों को 56 करोड 91 लाख रुपये का मिला क्लेम

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत

झुंझुनूं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसानों को 56 करोड 91 लाख रुपये का फसल बीमा क्लेम मिला है । यह क्लेम पिछले साल की खरीफ कि फसल में हुए खराबे के आधार पर मिला है । दरअसल सरकार की ओर से किसानों की फसल बीमा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है । इसके तहत किसान को अपनी फसल का बीमा कराने पर मौसम जनित हादसों में कम बरसात से या दुर्घटना होने से फसल नष्ट होने व कम पैदावार होने पर किसानों को बीमा कंपनी के द्वारा मुआवजा दिया जाता है । पिछले साल खरीफ में हुए नुकसान के एवज में बीमा कंपनी ने किसानों को 56 करोड़ 91 लाख रुपय मंजूर किया है । और बीमा की यह राशि किसानों के खाते में आने लगी है । खरीफ 2019 का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जिले के 1लाख 76 हजार किसानों ने फसल बीमा कराया था जिसमें से जिले के 68 हजार 291 किसानों को बीमा क्लेम मिला है इसमें सर्वाधिक मलसीसर तहसील के किसानों को 20 करोड रुपय किसानों के खाते में आ गए हैं । वही किसान भाइयों का कहना है कि मोदी सरकार द्वारा जो फसल बीमा योजना में हमारे खातों में जो राशि डाली गई है उस राशि से हमें बहुत सहयोग मिला है लॉकडाउन के चलते मजदूरी ना होने के साथ ही क्षेत्र में वर्षा की कमी व टिड्डियों की मारने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी थी । ऐसे में सरकार द्वारा फसल बीमा योजना की राशि आने से क्षेत्र के किसानों के मानव चेहरे खिल उठे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur