Hindi News / Agriculture News (कृषि समाचार) / जिला कलक्टर कुड़ी की अध्यक्षता में अगस्त माह में दो रात्रि चौपाल होगी आयोजित

जिला कलक्टर कुड़ी की अध्यक्षता में अगस्त माह में दो रात्रि चौपाल होगी आयोजित

सोलना में 16 व इंडाली में 30 अगस्त को रात्रि चौपाल

झुंझुनूं, जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का गांव की चौपाल पर ही निस्तारण करने के उद्देश्य से रात्रि चौपाल प्रत्येक माह आयोजित की जाती है। अगस्त माह में दो रात्रि चौपाल आयोजित होगी। पहली रात्रि चौपाल 16 अगस्त को चिड़ावा पंचायत समिति की सोलाना ग्राम पंचायत की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तथा 30 अगस्त को झुंझुनूं पंचायत समिति की इंडाली ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगी।