Hindi News / Agriculture News (कृषि समाचार) / तिरंगा प्रभात फेरी में वंदेमातरम – भारत माता की जय के नारे गुंजायमान

तिरंगा प्रभात फेरी में वंदेमातरम – भारत माता की जय के नारे गुंजायमान

मलसीसर कस्बे में

मलसीसर, कस्बे में मंगलवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के संयोजन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के मुख्य आतिथ्य में व मंडल अध्यक्ष सुधीर चौमाल के नेतृत्व में प्रभातफेरी अर्चना हॉस्पिटल के पास से गाजे बाजे के साथ शहीद गजराज सिंह स्मारक पहुंची। प्रभातफेरी में कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम व भारत माता की जयघोष करते हुए शहीद स्मारक पर सामूहिक राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। त्योहारी कानूनी व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात रहा। ढूकिया ने तिरंगा ध्वज वितरण भी किया व सभी से आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं इस बार आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के जश्न को यादगार बनाना है। ढूकिया ने कुछ दिनों पहले पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त हुए गोविंद देव जैदिया को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर फेरी में सामिल किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उषा कौशिक, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुभाष डालमिया, रंजना बदनगढिया, प्रेम सिंह चौधरी, सीताराम शर्मा, सज्जन भार्गव, गोविंद देव जैदिया, सुल्तान नाथपुरा, महावीर सिंह, रक्षरक्षपाल सैन, नरेश सिंह, प्रवीणा कुमारी, बबीता शर्मा, सुरेश सिंह निर्बाण, रतन लाल सैनी, भवानी सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur