Green chilli cultivation: आज के समय में ज्यादातर लोग खेती के जरिए मोटी कमाई कर रहे हैं। अब किसान पारंपरिक तरीके से खेती नहीं करते हैं बल्कि आधुनिक तरीके से खेती करके अच्छी कमाई करने लगे हैं।
कई तरह के फसल है जिनकी खेती करके मालामाल बना जा सकता है और यह फसल कम समय में तैयार हो जाता है। आज हम आपको हरी मिर्च की खेती के बारे में बताने वाले हैं जो कि कम समय में तैयार होकर अच्छा कमाई कराता है।
मिर्च की खेती कम समय में बनाएगा मालामाल
मिर्च की खेती करना बेहद आसान होता है। अगर इसका सही देखभाल करते हैं तो कम समय में यह तैयार हो जाएगा और काफी अच्छी कमाई होगी।
इस तरह करें खेती
सबसे पहले आपको मिर्च के बीज खरीदना है और नर्सरी में इसे तैयार करना है। इसके बाद खेत की जुताई करके 12 से 13 इंच की दूरी पर मेड़ बनाकर इसे लगाना है।जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाएगा तो सिंचाई शुरू की जाती है।
60 से 65 दिन में तैयार हो जाती है फसल
पौधा लगाने के लगभग 60 से 65 दिनों के भीतर मिर्च आना शुरू हो जाएगा और आप 5 महीने तक लगातार मिर्च तोड़कर बेच सकते हैं।मिर्च की मांग हर महीने बनी रहती है। यही वजह है कि इसकी फसल कम समय में मालामाल बना देती है। आप चाहे तो सही तरीके से मिर्च की खेती करके काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
