Hindi News / Breaking Live / Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 11 मई @Churunews

,

Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 11 मई @Churunews

सूने मकान में चोरी, नकदी-जेवरात लेकर फरार बदमाश

Churu News in Hindi, Live News: Churu News Today for 11 May @Churunews

चूरू जिले के सादुलपुर कस्बे के वार्ड नंबर 1 में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर घर से हजारों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।


दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाश

पीड़ित मानसिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने राजगढ़ थाने में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट के अनुसार घटना वाली रात परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात बदमाश घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गए।


कई कमरों के ताले तोड़े

चोरों ने घर की बैठक, मुख्य दरवाजे, तीन कमरों तथा पीछे बने गैर के ताले तोड़ दिए।

इसके बाद घर में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, पाजेब, चांदी के सिक्के सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।


घर लौटने पर चला घटना का पता

घटना का पता तब चला जब परिवार के लोग वापस घर पहुंचे। घर के ताले टूटे और सामान बिखरा देखकर परिवार के होश उड़ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।


पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।

राजगढ़ थाना पुलिस ने परिवाद लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur