Hindi News / Breaking Live / Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 21मई @Shekhawatilive

,

Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 21मई @Shekhawatilive

विवाहिता से दहेज प्रताड़ना: पति समेत 6 पर केस दर्ज

Churu News in Hindi, Live News: Churu News Today for 21 May @Shekhawatilive

चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव खुडेरा बड़ा की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने और घर से निकालने का मामला दर्ज कराया है।

शादी के बाद से शुरू हुआ उत्पीड़न

पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी साल 2021 में फतेहपुर निवासी संदीप के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही उसका पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद उसे दहेज की मांग को लेकर लगातार परेशान कर रहे थे।

महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था और उसका पूरा स्त्रीधन बेच चुका है

दूसरी महिला के साथ रहने का आरोप

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति वर्तमान में सीकर में दूसरी महिला के साथ रह रहा है। वहीं पीड़िता अपनी चार साल की बेटी के साथ खेतों में मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है।

पुलिस रौब दिखाकर धमकाने का आरोप

महिला ने अपने जेठ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका जेठ आरएसी पुलिस में तैनात है और वह पुलिस का रौब दिखाकर कानूनी कार्रवाई की धमकी देता था।

पीड़िता के अनुसार, कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि उसकी ननद ने गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

रतनगढ़ थाने में मामला दर्ज

घटना के बाद पीड़िता अपने जीजा के साथ रत्नगढ़ थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रतनलाल कर रहे हैं।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur