Hindi News / Breaking Live / Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 22 मई @Shekhawatilive

,

Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 22 मई @Shekhawatilive

चूरू में एडीजे के चैंबर में घुसकर युवक ने किया हंगामा, पुलिस ने मौके से पकड़ा

Churu News in Hindi, Live News: Churu News Today for 22 May @Shekhawatilive

चूरू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) के चैंबर में घुस गया और जोरदार हंगामा करने लगा।

युवक ने कथित तौर पर जमानत के नाम पर रुपए लेने की बात स्वीकार करते हुए एडीजे से अभद्र भाषा में बहस की। घटना के बाद कोर्ट परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, एएसआई मनोज कुमार अपनी टीम के साथ शहर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शाम को सूचना मिली कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में एक व्यक्ति उत्पात मचा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उस समय एडीजे शरद कुमार व्यास अपने चैंबर में मौजूद थे और युवक उनसे ऊंची आवाज में बहस कर रहा था।

“मैं आगे भी रुपए लेता रहूंगा” आरोपी

पुलिस के अनुसार, युवक लगातार चिल्लाते हुए कह रहा था

“हाँ, मैंने जमानत के नाम पर 4 लाख रुपए लिए हैं। आपका ट्रांसफर हो गया है, आप कार्यमुक्त हो चुके हो, आप मेरा क्या बिगाड़ लोगे? मैं आगे भी ऐसे ही रुपए लेता रहूँगा।”

युवक के इस व्यवहार से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। पुलिस ने उसे शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

आरोपी की पहचान भामासी निवासी लाल सिंह के रूप में

पूछताछ में युवक ने अपना नाम लाल सिंह निवासी भामासी बताया।

पुलिस ने आरोपी को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अचानक किसी व्यक्ति का एडीजे के चैंबर तक पहुंच जाना सुरक्षा चूक माना जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Live Updates
14:16 (IST) 22 May 2026
Churu Update : चूरू में एडवोकेट ने एसपी से मांगी सुरक्षा, हत्या की साजिश का आरोप

पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी –सिद्धमुख के अधिवक्ता ने कई लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया, एसपी को दिया परिवाद

13:58 (IST) 22 May 2026
Churu Update : कांग्रेस का जन आक्रोश प्रदर्शन, पानी-बिजली पर सरकार घिरी

पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी –सादुलपुर में कांग्रेस की विशाल जनसभा, पानी-बिजली संकट और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur