झुंझुनूं में 5 मेडिकल स्टोर लाइसेंस निलंबित
झुंझुनूं जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 मेडिकल स्टोर के औषधि अनुज्ञा पत्र निलंबित कर दिए हैं। यह निलंबन 5 दिनों के लिए लागू रहेगा।
इन मेडिकल स्टोर पर हुई कार्रवाई
सहायक औषधि नियंत्रक अनूप रावत के अनुसार, जिन फर्मों पर कार्रवाई की गई है, उनमें:
- एस एस मेडिकल एंड प्रोविजनल स्टोर
- राव मेडिकल एंड जनरल स्टोर
- सुनील मेडिकल एजेंसी
- आरके मेडिकल एंड जनरल स्टोर
- आर जे मेडिकल स्टोर
इन सभी पर विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गई थीं।
जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया गया निर्णय
यह कार्रवाई विभाग के औषधि नियंत्रण अधिकारी लोकेश सिंह और सरिता मीणा की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
अधिकारी ने बताया कि:
“नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।”
कब तक रहेगा निलंबन?
औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और नियमावली 1945 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए इन सभी मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस 1 मई से 5 मई तक निलंबित किए गए हैं।
पूरी वीडियो न्यूज़ – पुलिस वाले का बदमाशों जैसा दुस्साहस, एसीबी टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
और ब्यौरा यहाँ पर – भागती गाड़ी के पीछे दौड़ी ACB टीम
मिली जानकरी के अनुसार आरोपी है एक पुलिस कर्मी
ACB की टीम पहुंची चिड़ावा थाने,

खुलासे का इन्तजार
घटना से जुड़ा CCTV भी सामने आने की बात आ रही है सामने
आधिकारिक खुलासे का अभी इन्तजार
झुंझुनूं जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी मंगलाराम आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी संकलन और आसूचना के आधार पर आरोपी का लगातार पीछा किया।कुचामन सिटी, सीकर और नवलगढ़ होते हुए आखिरकार मुकुंदगढ़ कस्बे से आरोपी को दबोच लिया गया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और वृताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन में टीम ने सफलता हासिल की।
आरोपी मंगलाराम पुत्र गणपत राम निवासी बोरावड़ (नागौर) के खिलाफ:
में मामला दर्ज था।थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।



