Haryana board 10th Result 2026 Live Update : हरियाणा दसवीं कक्षा के परिणाम का इन्तजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।
बता दे की बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) द्वारा हरियाणा बोर्ड हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 26 फरवरी से लेकर 20 मार्च 2026 तक करवाया गया था।
अब परिणामों को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। जल्द ही परिणाम जारी होने वाले है।
रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेज 1- हरियाणा बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
स्टेज 2- वेबसाइट के होम पेज पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेज 3- अब आपको रोल नंबर, जन्मतिथि अंकित करनी होगी।
स्टेज 4- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
स्टेज 5- अब आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।
आपको बता दें कि रिजल्ट की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही राज्य में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी होगी। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाएंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।




