Hindi News / Breaking Live / Jhunjhunu Breaking news : झुंझुनू जिले की पल- पल की अपडेट का LIVE ब्लॉग

,

Jhunjhunu Breaking news : झुंझुनू जिले की पल- पल की अपडेट का LIVE ब्लॉग

झुंझुनूं में ई-मित्र कियोस्क निरीक्षण: 4 को नोटिस, कार्रवाई शुरू

Officials inspecting e-mitra kiosks for service quality in Jhunjhunu

45 कियोस्कों की जांच में अनियमितताएं उजागर, विभाग सख्त
झुंझुनूं जिले में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा ई-मित्र सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

45 कियोस्कों का औचक निरीक्षण

ब्लॉक प्रोग्रामर विनोद सैनी ने बताया कि मार्च 2026 के दौरान विभागीय टीमों ने जिले भर में 45 ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया।

इस निरीक्षण के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था, ताकि सेवाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

अनियमितताएं मिलने पर नोटिस

निरीक्षण के दौरान कई कियोस्कों पर अनियमितताएं पाई गईं। इसके आधार पर 4 कियोस्क संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

वहीं, एक कियोस्क द्वारा विभागीय दिशा-निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजा गया है।

विभाग की सख्त हिदायत

विभाग ने सभी कियोस्क संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित मानकों का पालन करें।

अधिकारियों का कहना है,
आमजन को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

आमजन को मिलेगा बेहतर लाभ

इस निरीक्षण अभियान से उम्मीद है कि ई-मित्र कियोस्कों पर मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और लोगों को तेजी व पारदर्शिता के साथ सुविधाएं मिलेंगी।

Live Updates
13:00 (IST) 09 Apr 2026
Jhunjhunu Breaking NEws : 6.78 लाख की ठगी के बाद फिल्मी चेज: भागते आरोपी दबोचे गए

गोल्ड छुड़वाने के बहाने जाल, गांव में बंधक बनाकर वसूली और शहर में भागते हुए पकड़े गए आरोपी

भागते आरोपी LIVE पकड़े”
पूरी खबर यहाँ पर – "खटिया के पीछे छुपा!"

06:36 (IST) 09 Apr 2026
jhunjhunu Live : 46 साल बाद अध्यक्ष, बजाड़ ने दी पछाड़

पूरी खबर यहाँ पर – झुंझुनूं मंत्रालयिक चुनाव: 46 साल बाद अध्यक्ष, बजाड़ ने दी पछाड़

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur