झुंझुनूं, जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने साफ किया है कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। सभी घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित और पर्याप्त गैस मिल रही है।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़ ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी।
विवाह समारोहों के लिए नए नियम लागू
प्रशासन ने विवाह एवं सामाजिक आयोजनों में गैस सिलेंडर के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में: अधिकतम 2 वाणिज्यिक सिलेंडर
- शहरी क्षेत्रों में: अधिकतम 3 वाणिज्यिक सिलेंडर
इस कदम का उद्देश्य सभी उपभोक्ताओं तक समान गैस आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
प्रशासन ने प्रवासी श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए 5 किलो (FTL) के छोटे गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात कही है।
“इससे श्रमिकों की दैनिक जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी,” अधिकारियों ने बताया।
अनावश्यक बुकिंग से बचने की अपील
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक गैस सिलेंडर बुकिंग न करें।
- शहरी उपभोक्ता: 25 दिन के अंतराल से रिफिल
- ग्रामीण उपभोक्ता: 45 दिन के अंतराल से रिफिल
“संतुलित उपयोग से ही सभी तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित होगी,” प्रशासन ने कहा।
प्रशासन की सतत निगरानी
जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत समाधान किया जाएगा, ताकि आमजन को परेशानी न हो।
पूरी न्यूज़ यहाँ पर – आर्म्स एक्ट में कार्रवाई
पूरी खबर यहाँ पर – रोड अलाइनमेंट बदलने के नाम पर मांगी घूस, जयपुर-झुंझुनूं में एक साथ कार्रवाई
पूरी खबर यहाँ पर – शहरवासियों ने ली राहत की सांस
पूरी वीडियो न्यूज़ यहाँ पर –ग्रामीणों का उग्र विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने संभाली स्थिति, जांच शुरू
प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की
